फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cynthia and Gurukul won the matches

Nainital News: सिंथिया और गुरुकुल ने जीते मुकाबले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cynthia and Gurukul won the matches
सिंथिया स्कूल लामाचौड़ में आयोजित फुटबॉल मैच में भिड़ते खिलाड़ी।    संवाद
हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल और सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त आयोजन में रविवार को द्वितीय सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबाल कप का शुभारंभ किया गया। सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्धिकी ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्धाटन किया।
विज्ञापन


नाकआउट आधार पर खेले गए टूर्नामेंट में पहले दिन आठ मैच हुए। इसमें सिंथिया ने चिल्ड्रन अकादमी को 2-0 और गुरुकुल टीम ने वेदांतम को 5-0 स्कोर से हराया। बालिका वर्ग में मदर्स ग्लोरी ने निर्मला कान्वेंट को 1-0, एवरग्रीन ने जेडीएम को 2-0, बीरशिवा ने निर्मला को 2-0, मदर्स ग्लोरी ने हेरिटेज को 1-0 और सेंट लॉरेंस ने निमोनिक को 3-1 से हराया। पहले दिन सिंथिया के हर्षित त्रिपाठी, गुरुकुल के आशीष रावत, मदर्स ग्लोरी की यसश्वी विश्वकर्मा, एवरग्रीन के करण गड़िया, बीरशिवा के ऋषभ, मदर्स ग्लोरी के नितिन और सेंट लॉरेंस के ध्रुव सिंह को प्लयेर ऑफ द मैच ट्राफी से नवाजा गया। आयोजन में पूर्व सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडेय, प्रधानाचार्य डाॅ. प्रवींद कुमार रौतेला, निदेशक रश्मि रौतेला, प्रधानाचार्य तुलिका रस्तोगी, बीबी जोशी, कोच एसएस कपकोटी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर कात्यायन रौतेला, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed