फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber fraud using lost mobile, more than Rs 1 lakh withdrawn from farmer's account

गुम मोबाइल से साइबर ठगी: किसान के खाते से एक लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई; FIR दर्ज

Sat, 04 Apr 2026 11:16 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 11:16 AM IST
सार

गुम मोबाइल के जरिए साइबर ठगों ने काश्तकार के खाते से एक लाख से अधिक की रकम उड़ाई।

विज्ञापन
Cyber fraud using lost mobile, more than Rs 1 lakh withdrawn from farmer's account
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

काश्तकार के गुम मोबाइल से साइबर अपराधियों ने उन्हें एक लाख से अधिक की चपत लगा दी। इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। आवास विकास में किराये पर रहने वाले जगदीश ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 22 फरवरी को वह एमबी काॅलेज के पास से सिंधी चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। उसने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

विज्ञापन

दोपहर चार बजे से रात आठ बजे तक उसके खाते से पहले चार हजार और फिर दूसरे खाते से 96 हजार से अधिक की धनराशि उड़ा ली गई। मामले की शिकायत साइबर सेल थाने में की गई थी। जगदीश पापुलर की पौध तैयार कर नर्सरी को उपलब्ध कराने का काम करते हैं।

विज्ञापन

काश्तकार का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्मार्टफोन खोने पर भी डेटा रहेगा सुरक्षित, लोकेशन कर सकते हैं ट्रैक
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन खोने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षा एक बड़ी चिंता है। अब तकनीक की मदद से खोए हुए स्मार्टफोन का डेटा सुरक्षित रखा जा सकता है और उसकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है। भारत सरकार का पोर्टल साइबर दोस्त भी इस संबंध में लोगों को जागरूक कर रहा है। एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल का ''फाइंड माय डिवाइस'' फीचर मददगार है। यह न केवल खोए फोन की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है उसे लॉक करने या उसमें मौजूद सभी डेटा को डिलीट करने की सुविधा भी देता है। एप को डाउनलोड करने के बाद इसके लॉक पिन को सुरक्षित रखें। फोन लॉक होने पर नोटिफिकेशन को इस तरह सेट करें कि संवेदनशील जानकारी न दिखे।

ये भी करना होगा

एप को लॉक पिन से सुरक्षित रखें- फाइंड माय डिवाइस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसके लॉक पिन को सुरक्षित रखें।

नोटिफिकेशन को छुपाएं- यदि आपका फोन लॉक है तो नोटिफिकेशन को इस तरह से सेट करें कि कोई भी व्यक्ति उन्हें देखकर ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी प्राप्त न कर सके।

फोन को बिना पिन के बंद होने से रोकें- अपनी फोन सेटिंग्स में जाकर यह सुनिश्चित करें कि फोन को बंद करने के लिए भी पिन की आवश्यकता हो। इससे चोरी होने की स्थिति में फोन को आसानी से बंद नहीं किया जा सकेगा।

सिम लॉक करें- सिक्योरिटी एंड प्राइविसी सेटिंग्स में जाकर सिम लॉक को एक्टिवेट करें और एक मजबूत पिन सेट करें। यह सिम स्वैप स्कैम के खतरे को खत्म करता है। जहां चोर सिम को बदलकर आपके नंबर का दुरुपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed