फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber fraud of Rs 3.50 lakh from retired principal in haldwani

Uk: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से 3.50 लाख की साइबर ठगी, ईपीएफओ अधिकारी बनकर किया फोन; लिंक भेजकर उड़ा ली रकम

Tue, 24 Feb 2026 10:40 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 10:40 AM IST
सार

हल्द्वानी में खुद को कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का अधिकारी बताकर साइबर ठग ने सेवानिवृत्त महिला प्रधानाचार्या से 3.50 लाख रुपये ठग लिये। 

विज्ञापन
Cyber fraud of Rs 3.50 lakh from retired principal in haldwani
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 खुद को ईपीएफओ अधिकारी बताकर साइबर ठग ने सेवानिवृत्त महिला प्रधानाचार्या के खाते से 3.50 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठग ने दो दिसंबर 2025 को उन्हें एक लिंक भेजा और इस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से पैसे गायब हो गए। हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

तहरीर में महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास दिसंबर माह में एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का अधिकारी बताया और पीएफ प्रमाणपत्र अपडेट करने की बात कही। कुछ देर बाद सत्यापन का लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 3.50 लाख रुपये कट गए।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि बैंक में कार्यरत बेटे को जानकारी देने पर कुल धनराशि में से 10 हजार रुपये होल्ड हो गए। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज किया था। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त की बनी क्लोन आइडी

 नगर आयुक्त परितोष वर्मा की फोटो लगाकर किसी शातिर ने क्लोन आईडी बना ली। फेसबुक पर बनाई इस आईडी के जरिये वह लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर पैसे की डिमांड कर रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि क्लोन आईडी की जानकारी मिली है। शिकायत की है। लोगों से अपील है कि वह फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed