{"_id":"64d151cbd9a230d8230d0267","slug":"cyber-fraud-of-28-lakhs-in-the-greed-of-doubling-the-money-haldwani-news-c-8-1-hld1023-204838-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पैसे दोगुने करने के लालच में 28 लाख का साइबर फ्राॅड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पैसे दोगुने करने के लालच में 28 लाख का साइबर फ्राॅड
विज्ञापन
हल्द्वानी। 28 लाख का साइबर फ्रॉड का मामला सामने आने के बाद आईजी कुमाऊं ने इस मामले में जांच बैठा दी है। साइबर सेल का गठन भी किया गया है। सेल में पांच पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया है।
हल्द्वानी निवासी भाष्कर सिंह ने सोमवार को आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे से मुलाकात कर शिकायत की। कहा कि मेरे फोन में जीतो स्टार इंडिया करके एक लिंक आया। इसमें पैसे डालकर जीतने के बारे में बताया था। भाष्कर ने पैसे दोगुना करने के लालच में पांच लाख रुपये डाल दिए। जब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पैसे डालने बंद कर दिया। आरोप लगाया कि जीतो स्टार कंपनी ने शिकायतकर्ता के मोबाइल का क्लोन बना दिया और व्यक्तिगत जानकारी चोरी कर ली। उसके फोटो एडिट कर रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर पर भेज दिए। इस एवज में जालसाज उसे ब्लैकमेल करते रहे। आरोप लगाया कि अब तक जालसाज उससे 28 लाख रुपये ब्लैकमेल करके ले चुके हैं। शिकायत पर आईजी कुमाऊं भरणे ने साइबर सेल का गठन कर दिया है। सेल से जल्द इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
आईजी की लोगों से अपील -
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- व्हाट्सएप पर आने वाली अनजान वीडियो कॉल पर बात न करें।
- घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- पुलिस को ठगी की शिकायत करने में संकोच न करें।
- कुमाऊं परिक्षेत्र के मोबाइल नंबर 8077713006 पर भी सूचित कर सकते हैं।