{"_id":"62532c0e3edbba173b4e7fd4","slug":"cyber-fraud-in-haldwani-haldwani-news-hld459080629","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा के खाते से उड़े 10.53 लाख रुपये साइबर पुलिस ने किए रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दरोगा के खाते से उड़े 10.53 लाख रुपये साइबर पुलिस ने किए रिकवर
विज्ञापन
Cyber Fraud in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। करीब तीन माह पहले वन दरोगा के साथ हुई साइबर ठगी मामले में साइबर पुलिस ने पूरी धनराशि रिकवर कर ली है। शिकायत के आधार पर ही साइबर पुलिस ने खाते से कटी धनराशि को काफी दिन पहले बैंक में होल्ड करवा दिया था। वहीं अब धनराशि वन दरोगा के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
हल्द्वानी स्थित जज फार्म बी-09 के रहने वाले सागर सिंह जीना रामगढ़ रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। कुछ माह पहले उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग एप ड्री-11 पर टीम बनाई थी। फरवरी में गेमिंग एप के जरिए उनकी 15 लाख रुपये की लाटरी लगी थी। जिसमें से टैक्स आदि काट कर 10 लाख 53 हजार 578 रुपये उनके खाते में एप कंपनी द्वारा दिए जाने थे। इसी दौरान एक साइबर ठग को जानकारी हुई तो उसने वन दरोगा को झांसे में लेकर खाता संबंधी जानकारी फोन से एकत्र की और उनके खाते को ब्लॉक कर दिया। शक होते ही वन दरोगा ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की। तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने बैंक नोडल से संपर्क कर खाते से उड़ाई गई धनराशि को बैंक में होल्ड करा दिया। इसके बाद बैंक की कार्यप्रणाली के आधार पर दो दिन पहले धनराशि वन दरोगा के खाते में ट्रांसफर करा दी गई। वहीं इस सफलता के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने साइबर सेल टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया है।
समय रहते शिकायत होने की वजह से हम इस धनराशि को रिकवर करा पाए हैं। भविष्य में भी हम ज्यादा से ज्यादा धनराशि को रिकवर करने का प्रयास करेंगे। कुछ मामलों में हम सफलता के बेहद करीब भी हैं।
विज्ञापन
- नितिन लोहनी, एसपी साइबर क्राइम