{"_id":"174c50ff242535c61d46ba5495794e61","slug":"cunakhan-felt-birds-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूनाखान में लगा पक्षियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूनाखान में लगा पक्षियों का मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपार उत्साह और उमंग के बीच पलवलगढ़ कंजर्वेशन के ईको टूरिज्म सेंटर चूनाखान में बुधवार से द्वितीय स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल शुरू हो गया है। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को आर्थिकी का मजबूत आधार बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पलायन की रफ्तार भी कम होगी।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत चूनाखान में चार दिनों तक पक्षी मेला चलना है। देशभर के पक्षी विशेषज्ञ चूनाखान पहुंचे हैं। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 71 प्रतिशत वन भूमि का होना यहां के लोगों के लिए वरदान है। वन्यजीवों को संरक्षित रखकर टूरिज्म के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
पहाड़ों में पाए जाने वाले पक्षी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मंत्री ने कहा कि कार्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी, मनकंठपुर, पवलगढ़ और क्यारी गांव को ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन संभावित 250 ग्रामीण इलाकों का चयन कर सरकार ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानिदेशक (वन) भारत सरकार एसएस गर्ब्याल ने कहा कि देश में कई राज्य ऐसे हैं जो फेस्टिवल के जरिए पहचाने जाते हैं। सरकार अगर बर्ड फेस्टिवल को लगातार प्रोत्साहन दे जो उत्तराखंड अलग पहचान बनाएगा। पर्यावरण प्रेमी और फिल्म अभिनेता टाम अल्टर ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से जंगलों को बचाया जा सकता है। मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म राजीव भरतरी और मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं परमजीत सिंह ने बर्ड फेस्टिवल के चार दिन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इससे पूर्व मंत्री ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। संचालन वन संरक्षक विवेक पांडे ने किया। इस दौरान विधायक जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल, प्रमुख सचिव वन रणवीर सिंह, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एके दत्त, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत आरके महाजन, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त सुरेंद्र मेहरा, डीएफओ कहकशा नसीम, राहुल, सनातन, पक्षी विशेषज्ञ संजीव सोडी, डाक्टर सेजल बोरा समेत तमाम वनाधिकारी मौजूद थे।
आज होगा पक्षियों का अवलोकन
द्वितीय बर्ड स्प्रिंग फेस्टिवल के तहत बृहस्पतिवार सुबह सात बजे क्यारी, सीतावनी, पवलगढ़, छोटी हल्द्वानी स्थित तीन नेचर ट्रेलों पर पक्षी अवलोकन कराया जाएगा। रैनबो फ्रैंड्स एंड नेचर के राजेश भट्ट पक्षी अवलोकन कराएंगे। जबकि अभिनेता टाम अल्टर जिम कार्बेट हैरिटेज वॉक छोटी हल्द्वानी म्यूजिम में कार्बेट की किताबों से बच्चों को रूबरू कराएंगे।
कई पुस्तकों का विमोचन
बर्ड फेस्टिवल के मौके पर वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने ईको टूरिज्म से जुड़ी पुस्तक ‘ब्रोसर’ और सीडी का विमोचन किया। इसके अलावा ‘चेकिस्ट आफ द बर्ड पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व’, ‘पवलगढ़ नेचर बर्डस’ और ‘बर्ड सौंग ऑफ उत्तराखंड टू बर्ड स्पेसीज’ का भी विमोचन किया गया।