फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cultural program will be scattered between Kosi and Pahad

जी-20 ::: कोसी, पहाड़ के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिखरेगी छटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cultural program will be scattered between Kosi and Pahad
रामनगर। जी-20 समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत, कांफ्रेंस से लेकर उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए हर छोटी-बड़ी बात का खास ख्याल रखा गया है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अतिथि प्रकृति को और करीब से महसूस कर सकें, इसका भी ध्यान रखा गया है। मेहमान नम: रिजार्ट में कोसी नदी के किनारे, पहाड़ के करीब उतराखंड की संस्कृति व सांस्कृतिक कार्यक्रम से रूबरू होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम करीब 40 मिनट का रखा गया है। इसमें छोलिया नृत्य, झोड़ा, चांचरी, छपेली समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी। यहां पर सुरक्षा समेत अन्य तमाम इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

जी- 20: कांफ्रेंस से लेकर जंगल सफारी कार्यक्रम
हल्द्वानी। जी-20 सीएसएआर समिट में शामिल होने के लिए 56 डेलीगेट्स पहुंच रहे हैं। मंगलवार को वे रामनगर के ताज रिजार्ट में पहुंचेंगे। बुधवार को ताज रिजार्ट में ही सुबह 10 बजे से चीफ साइंस एडवाइजर्स की गोलमेज बैठक होगी। यह बैठक चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम सात बजे ताज रिजार्ट से कुछ दूरी पर स्थित नम: रिजार्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डेलीगेट्स ताज रिजॉर्ट पहुंच जाएंगे। 30 को सुबह छह बजे डेलीगेट्स काॅर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में सफारी के लिए जाएंगे। तीस जिप्सी के माध्यम से करीब दस बजे तक सफारी करेंगे। इसके बाद ताज रिजॉर्ट पहुंचेंगे। दो बजे पंतनगर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे, वहां से चार्टर्ड हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed