फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CT scan and MRI will not be for normal patients in STH

एसटीएच में सामान्य मरीजों के नहीं होंगे सीटी और एमआरआई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CT scan and MRI will not be for normal patients in STH
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में अब सामान्य मरीजों के सीटी स्कैन और एमआरआई नहीं हो पाएंगे। कोविड 19 के सात गंभीर मरीजों के भर्ती होने के कारण ऐसा हुआ है। बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण अब मरीजों को निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर में महंगे दामों पर सीटी स्कैन और एमआरआई कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसटीएच में कोविड 19 के 100 पाजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनमें सात की हालत नाजुक हैं। इनके एमआरआई और सीटी स्कैन की जरूरत पड़ेगी। कोविड 19 मरीजों का एमआरआई और सीटी करने के लिए प्रोटोकाल फालो करना होगा। मरीज को सीटी स्कैन और एमआरआई रूम तक लाने और वापस वार्ड तक ले जाने के बाद पूरे एरिया को सैनिटाइज करना होगा। साथ ही सीटी और एमआरआई मशीन को भी सैनिटाइज करना होगा। अभी तक सामान्य मरीजों को जरूरत पड़ने पर सीटी और एमआरआई की सुविधा एसटीएच में मिल रही थी।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि कोविड 19 के मरीजों का अगर एमआरआई और सीटी स्कैन करना पड़ा तो सामान्य मरीजों को उक्त सुविधा नहीं मिल पाएगी।
दूसरी ओर बेस अस्पताल में प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के तमाम दावों के बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। एसटीएच के डाक्टर बेस अस्पताल में ओपीडी देख रहे हैं मगर आधुनिक ओटी की सुविधा नहीं है। पिछले 15 दिनों से आईसीयू की जुगत चल रही है और अभी तक आईसीयू शुरू नहीं हो सका है। दो निजी अस्पताल से बेस अस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन में वेंटिलेटर ले लिए थे मगर नतीजा ढाक के तीन पात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से अभी तक वेंटिलेटर नहीं आ पाए हैं। सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। बेस अस्पताल में एक दिन में 10 से 15 सीटी स्कैन इन दिनों हो रहे हैं। अब मरीजों को निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर में महंगे दामों पर सीटी स्कैन कराना पड़ेगा।

चूहे ने सीटी स्कैन मशीन का एक तार काट दिया है। जिससे एक पार्ट काम नहीं कर रहा है। मशीन पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है। पार्ट बंगलूरू से आना है और मेल से तीन बार आर्डर किया जा चुका है। पार्ट आने के बाद ही मशीन ठीक हो सकेगी। - डॉ. हरीश लाल सीएमएस बेस अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed