फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crush barrier wall started on Ranibagh-Bhimtal road

Nainital News: रानीबाग-भीमताल रोड में लगने लगी क्रश बैरियर वॉल

Thu, 07 Mar 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 07 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crush barrier wall started on Ranibagh-Bhimtal road
नैनीताल। रानीबाग-भीमताल रोड पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोक निर्माण विभाग ने पैरापिट से वंचित क्षेत्र में क्रश बैरियर वॉल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले साल हुए सड़क हादसों में 22 लोगों को जान गवानी पड़ी थी। हादसों की एक बड़ी वजह सड़़क किनारे पैरापिट न होना अथवा उनका क्षतिग्रस्त होना भी था। कुछ समय पहले तक यही हाल रानीबाग-भीमताल रोड का भी हो रहा था। इसी साल दो जनवरी को अमर उजाला ने रानीबाग-भीमताल रोड पर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर ‘पत्थर और मिट्टी के ढेर से रोक रहे हैं हादसे’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर हुआ और विभाग ने दो माह के भीतर ही इस रोड पर सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर पैरापिट और क्रश बैरियर वाल लगाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के अवर अभियंता कमल पाठक ने बताया कि बोहराकून से लेकर अमृतपुर तक अलग अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त दीवारों को बनाने के साथ क्रश बैरियर वॉल लगाई जा रही है।
विज्ञापन




लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र तिवारी ने बताया कि रानीबाग भीमताल रोड पर सुरक्षा मानकों को पूरा कराने के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत धनराशि से सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों को बनाने के साथ पैरापिट और क्रश बैरियर वॉल लगाई जा रही है। अन्य राजमार्गों पर भी जल्द सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed