फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CRPF jawan cheated of Rs 49 thousand in haldwani

Uttarakhand: CRPF जवान से 49 हजार रुपये की ठगी, विदेशी महिला से सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; ऐसे दिया झांसा

Fri, 12 Jan 2024 10:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:16 AM IST
सार

हल्द्वानी में सीआरपीएफ जवान से 49 हजार रुपये की ठगी हो गई। जवान ने महिला के खिलाफ काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 

विज्ञापन
CRPF jawan cheated of Rs 49 thousand in haldwani
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में तैनात एक जवान से 49 हजार रुपये की ठगी हो गई। जवान ने महिला के खिलाफ काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


सीआरपीएफ कैंप काठगोदाम में तैनात जवान महेंद्र कापड़ी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये उनकी एक महिला से बातचीत हो रही थी। बातचीत का सिलसिला पिछले करीब एक महीने से चल रहा था। महिला ने खुद को लंदन निवासी अमीनिया लैरी बताया था। छह अक्तूबर 2023 की सुबह करीब 10ः30 बजे उनके पास अमीनिया का फोन कॉल पहुंचा और उसने भारत आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई और हवाई अड्डे पर कस्टम जांच में रोके जाने की बात कहकर 49500 रुपये की मदद मांगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनो टेक्नोलॉजी में कोरिया के साथ मिलकर काम करेगा कुमाऊं विवि, ये है मुख्य उद्देश्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भरोसे में आकर महेंद्र कापड़ी ने रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। कुछ देर बाद दोबारा जब रकम मांगने के लिए फोन पहुंचा तब ठगी का शक हुआ। सीआरपीएफ जवान की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने ढाई माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed