फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd reached less than expected, business remained less

अनुमान से कम पहुंची भीड़ तो कम रहा कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crowd reached less than expected, business remained less
कन्हलाल, निवासी बरेली - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। दो साल बाद बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने का अनुमान लगाकर यूपी से फड़ कारोबारी पहुंचे थे। कम संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से वे मायूस नजर आए। फड़ कारोबारियों ने बताया कि इस साल कैंची धाम में उम्मीद से कम श्रद्धालु आए। इसका उनकी बिक्री पर असर पड़ा। श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल संभालने में जुटे सेवादारों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक लंबी कतार रही। उसके बाद श्रद्धालुओं की कतार नजर नहीं आई।
विज्ञापन

कोट
हमने इस बार सोचा था कि दो साल बाद बाबा जी के स्थापना दिवस पर लोग अधिक संख्या में आएंगे तो कारोबार भी अच्छा रहेगा। इस बार लोगों के कम पहुंचने से कारोबार काफी कम रहा।
विज्ञापन

मीना देवी, फर्रुखाबाद
कोट
इस बार बाबा के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। लोगों के कम आने से बिक्री भी कम रही। यूपी से कैंची में अच्छे कारोबार होने की आस लेकर आए थे। - कन्हैया लाल, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कारोबार उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इसका एक कारण लोगों का कम संख्या में आना रहा है। पूर्व के वर्षों में अच्छा कारोबार होता था। - शिवम, फर्रुखाबाद
कोट
श्रद्धालुओं की संख्या अन्य वर्षों की अपेक्षा काफी कम थी। इसकी वजह से जूते-चप्पलों के पंडाल में बैग भी खाली दिखे। पिछले सालों में जूते-चप्पलों से बैग भर जाते थे। - राहुल मेहरा, सेवादार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed