{"_id":"65761e5846a709637d05ef17","slug":"crowd-of-tourists-excitement-at-tourist-places-nainital-news-c-238-1-shld1020-1497-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों की उमड़ी भीड़, पर्यटन स्थलों पर रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों की उमड़ी भीड़, पर्यटन स्थलों पर रौनक
Mon, 11 Dec 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर नगर में रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ रही। सुबह से ही शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यटकों ने दिन में धूप में नौकायन किया और बारापत्थर में घुड़सवारी कर लुत्फ उठाया।
नैनीताल में सर्दी बढ़ने के साथ अब पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इधर द्वितीय शनिवार के बाद रविवार को भी नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पूरे दिन पंतपार्क, बोट स्टैंड, बैंड स्टैंड, जूमलैंड, चाट बाजार में पर्यटकों की खूब भीड़ नजर आई। सर्दी होने के चलते पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की। वहीं शाम को मॉल रोड पर्यटकों से पटी रही। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रविवार को नैनीताल जू में 1022, वाटर फाॅल में 595 व बॉटनीकल गार्डन में 154 पर्यटक पहुंचे। संवाद
नववर्ष के सजेगी सरोवरनगरी
नैनीताल। क्रिसमसश, वर्षांत व नववर्ष के मौके पर पर्यटकों के स्वागत के लिए इस वर्ष भी नैनीताल को सजाकर और खूबसूरत बनाया जाएगा। होटल एसोसिएशन की ओर से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस साल क्रिसमस, वर्षांत व नववर्ष के लिए नैनीताल को विशेष रूप से सजाया जाएगा। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड से मल्लीताल गोलघर और जू रोड से बिड़ला रोड पर बिजली की मालाओं व फोकस लाइट समेत संगीत की व्यवस्था भी की जाएगी। संवाद