फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of Tourist in Nainital

नैनीताल सैलानियों से गुलजार, कारोबारियों का चल पड़ा कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Tourist in Nainital
नैनीताल। वीकेंड के साथ ही होली पर्व के चलते विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटकों की रविवार को दिनभर भीड़भाड़ से खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान नगर के सभी दर्शनीय स्थल गुलजार रहे। यहां पहुंचे सैलानियों ने नौकाविहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल चिड़ियाघर में सर्वाधिक 1,710 पर्यटक पहुंचे। जिसमें 1,480 वयस्क तथा 230 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में स्थित वाटर फाल में 1,251 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केबिल कार का दिनभर में 750 पर्यटकों ने आनंद लिया तो, वहीं दूसरी ओर केव गार्डन में एक हजार पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। इसके अलावा हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 300 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने बारापत्थर से लेकर टिफिनटॉप तक घुड़सवारी का आनंद लिया। जबकि कई पर्यटक सुबह ही हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों के दिलकश नजारे को निहारने के लिए हिमालय दर्शन, स्नोव्यू तथा टिफिन टॉप आदि ऊंचाई वाले स्थलों में पहुंच चुके थे। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के चलते पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन

रूसी से कालाढूंगी को भेजे वाहन
नैनीताल। वाहनों का दबाव बढ़ता देख नैनीताल से लौट रहे सैलानियों के वाहनों को रूसी से कालाढ़ृंगी की ओर भेजा गया। इधर नगर के तल्लीताल रोडवज स्टेशन में यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। साथ ही महिलाओं को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि विभाग की ओर से बसों के फेरों में बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन वे में दौड़े वाहन
नैनीताल। नगर में दिनभर जगह-जगह आंशिक जाम लगा रहा। प्रशासन की ओर से जगह जगह जाम पर काबू पाने के लिए पीएससी के जवान तैनात किए गए थे। बावजूद इसके यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। यहां पहुंचे सैलानियों के वाहन वन वे में भी गलत दिशा में दौड़ते हुए नजर आए। वहीं नगर की छोटी- बड़ी पार्किंग सैलानियों के वाहनों से फुल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed