फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of candidates gathered in the bus station, additional buses were run

Nainital News: बस स्टेशन में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, अतिरिक्त बसें चलाईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered in the bus station, additional buses were run
हल्द्वानी। प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते हल्द्वानी बस स्टेशन पर रविवार को अभ्यर्थियों की काफी आवाजाही रही। इस कारण कई रूटों पर बसों के लिए मारामारी रही। आनन-फानन अतिरिक्त बसें चलाकर भीड़ को प्रबंधित किया गया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शहर के 11 सेंटरों पर रविवार को आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक की लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें आसपास जिलों के सैकड़ों युवा शामिल हुए। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि पहले से परीक्षा की सूचना नहीं थी। दोपहर बाद पेपर देने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ने लगी, उसे व्यवस्थित करने के लिए हल्द्वानी डिपो की रामनगर रूट पर दो, टनकपुर के लिए एक और काशीपुर के लिए एक अतिरिक्त बस चलाई गई। करीब इतनी ही बसें काठगोदाम डिपो से संचालित की गईं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed