{"_id":"665185413eb24f456d0cc7f9","slug":"class-9-student-missing-from-home-due-to-scolding-from-family-members-in-haldwani-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: नाना के घर में टीवी देख रही थी छात्रा, पापा का आया फोन...इस कॉल के बाद लापता हो गई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: नाना के घर में टीवी देख रही थी छात्रा, पापा का आया फोन...इस कॉल के बाद लापता हो गई लड़की
Sat, 25 May 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 25 May 2024 11:59 AM IST
सार
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में नाना के घर छुट्टी बिताने आई कक्षा नौवीं की छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा तो वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। संभावित स्थानों पर भी छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हल्दूचौड़ में नाना के घर छुट्टी बिताने आई कक्षा नौवीं की छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा तो वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। संभावित स्थानों पर भी छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Murder Case: ना कांपे हाथ...ना दहला कलेजा, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड...पति को मौत के घाट उतारा; जानें मामला
विज्ञापन
सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नौंवी की छात्रा जयपुर खीमा गांव में अपने ननिहाल छुट्टी बिताने आई है। शुक्रवार को परिजनों ने कमरे में टीवी देखने पर डांटा तो वह नाराज होकर कहीं चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन