फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crisis on third dose in Nainital district, Kovishield over

नैनीताल जिले में तीसरी डोज पर संकट, कोविशील्ड खत्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:36 AM IST
विज्ञापन
Crisis on third dose in Nainital district, Kovishield over
हल्द्वानी। सरकार का लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने के अभियान पर संकट आ गया है। नैनीताल जिले में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है। इस वजह से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की नि:शुल्क तीसरी डोज लगाई जा रही है। हालांकि कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने से कई लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए तीन टीके सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध करवाए थे। कोवॉक्सीन, कोविशील्ड और कार्बोवेक्स से लोगों का टीका लगाया जा रहा है। कार्बोवेक्स वैैक्सीन 12 से 15 साल के किशोरों के लिए है। 18 साल से ऊपर के लोगों को सबसे ज्यादा कोविशील्ड से टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी के प्रमुख टीकाकरण केंद्र मिनी स्टेडियम में गुरुवार दोपहर 12.30 बजे ही कोविशील्ड खत्म हो गई। इसके अलावा अन्य टीकाकरण केंद्रों पर भी यही हाल रहा। स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली कि कोविशील्ड की 3000 डोज मंगवाई गई थीं जो खत्म हो गईं हैं।
नई खेप के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। शनिवार तक कोविशील्ड की और डोज आ जाएंगी। इसके बाद कोविशील्ड से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। फिलहाल 18 साल से ऊपर के उन्हीं लोगों को टीका लग पा रहा है जिनको कोवॉक्सीन का टीका लगाया जा सकता है। इधर कोविशील्ड नहीं होने की वजह से कई लोगों को बिना टीकाकरण के ही वापस आना पड़ रहा है।

कोविशील्ड वैक्सीन की तीन हजार डोज मंगवाई थीं जो खत्म हो गईं हैं। शनिवार तक और डोज आ जाएंगी। इसके बाद कोविशील्ड से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। - डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed