{"_id":"b1ed9b241767d616036e9142fd6e7ab2","slug":"xylo-hit-dividers-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई जाइलो, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई जाइलो, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के सामने रविवार की रात तेज रफ्तार जाइलो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नयीदिल्ली के रहने वाले सूरज सिंह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए नैनीताल गए थे। लौटते समय उन्होंने रोडवेज के समीप होटल में खाना खाया। रोडवेज से निकलते समय उनकी जाइलो कार डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को देखते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कार में सवार चालक अमित कुमार, सूरज के साथ उसकी पत्नी दीक्षा और अन्य महिला नीशू घायल हो गए। पुलिस ने बेस अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। कार चालक ने बताया कि रोडवेज से निकलते समय उसे डिवाइडर नहीं दिखायी दिया था। इसी कार दुर्घटना हो गई। उपनिरीक्षक मनवर सिंह ने बताया कि उपचार कराने के बाद चारों दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
बाइक मंदिर से टकराने पर घायल
हल्द्वानी। बद्रीपुरा निवासी चेतन रविवार की रात अपाचे बाइक द्वारा रोडवेज से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार के चलते कोतवाली थाने के सामने बाइक मंदिर की दीवार से टकरा गई और युवक घायल हो गया। युवक के साथी उसका उपचार कराने के लिए अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
