{"_id":"57e2e0164f1c1be555a8358f","slug":"woods-finally-picked-four-wildlife-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में चार वन्यजीव तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में चार वन्यजीव तस्कर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कांबिंग कर डोली रेंज वन आरक्षित क्षेत्र से चाीर वन्यजीव तस्करों को दबोच लिया। उनसे एक बंदूक, तमंचा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का 25 शस्त्र अधिनियम व 26 वन अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
डौली रेंज के जंगल में कुछ हथियार बंद लोगों के संदिग्धों के होने की सूचना तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के आरओ आरपी जोशी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दोनों विभागों की टीमों ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जंगलात व पुलिस की टीमों ने कोटखर्रा जंगल में प्लाट संख्या 15 के पास दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी करने पर रामू प्रसाद निवासी तिलियापुर सितारगंज से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दूसरे तस्कर मंगली पुत्र श्याम धारी निवासी ढोराडाम किच्छा से 12 बोर की देसी बंदूक और तीन जिंदा कारतूस मिले।
विज्ञापन
इसी दौरान टीम को एक अन्य जगह पर दो लोग संदिग्ध दिखे। कांबिंग कर रही टीम ने उन्हें भी धर दबोचा। पकड़े गए दोनों संदिग्धों में राजू पुत्र हरिहर निवासी तिलियापुर व मन्नू पुत्र रामबली निवासी आनंद नगर तिलियापुर शामिल हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ 25 शस्त्र अधिनियम व वन अधिनियम की धारा 26 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इधर. वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी व कोतवाल बीसी पंत के मुताबिक चारों लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस व वन विभाग के आला अधिकारियों ने जंगलों में कांबिंग की थी।
इसमें हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली थी। अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेद सिंह दानू, चंद्रशेखर जोशी, मोहम्मद तालिब हुसैन, वन दरोगा कुणाल बिष्ट, हेम जोशी, निर्मल रावत, भूपाल जीना आदि थे।