{"_id":"98e49661414bae315c0cc9fc61032a2b","slug":"women-s-hoop-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनपुरी में पुलिस की शह पर बिक रही है कच्ची शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैनपुरी में पुलिस की शह पर बिक रही है कच्ची शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 17 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चैनपुरी चिल्किया की महिलाओं के सब्र का बांध तब टूट पड़ा जब उन्होंने पुलिस को गांव में कच्ची शराब बेचने की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे कान नहीं दिए। इससे गुस्साई महिलाओं ने कोतवाली में दरोगा का घेराव किया। उन्होंने शराब माफियाआें पर कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की धमकी दी।
विज्ञापन
शनिवार को महिला मंगल दल और महिला समाख्या के बैनर तले कोतवाली पहुंची महिलाओं ने दरोगा बीसी मासीवाल से कहा कि गांव में शराब माफिया खुलेआम कच्ची शराब बेच रहे हैं। इससे गांव के युवकों को शराब की लत लग गई है। शराबी राह चलते लोगों से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान भूपेंद्र सैनी, बबीता देवी, भगवती देवी, धर्मा देवी, बसंती देवी, हेमा देवी, ममता देवी, मधू, नीमा, आशा, गंगा देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन