फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women in the police and administration had trouble

महिला ने पुलिस और प्रशासन को परेशानी में डाला

Wed, 21 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने मंगलवार शाम कालाढूंगी चौराहे के पास जमकर हंगामा किया। महिला ने खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला राह चलते लोगों पर भी झपट गई। महिला की यह हरकत देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे जाम लग गया।

विज्ञापन


 सिटी मजिस्ट्रेट ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर बमुश्किल महिला को सड़क से हटाया। कुछ देर बाद महिला कालाढूंगी रोड पहुंच गई और वहां भी उसने हंगामा कर कुछ दुकानों के शीशे तोड़ दिये। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलवाकर उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


कालाढूंगी चौराहे पर मंगलवार शाम अफरा तफरी का माहौल था। जाम के बीच सड़क पर लोग एक महिला का वीडियो बना रहे थे। उक्त महिला मानसिक विक्षिप्त थी। उसने खुद को चाकू मारकर खून से लथपथ किया था और सड़क चलते लोगों पर भी झपट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच महिला कालू सिद्ध मंदिर के बाहर नाचने लगी। कुछ लोगों ने उसे देवी का अवतार मान लिया और हाथ जोड़कर उसे मनाने लगे। महिला उन लोगों पर भी झपट पड़ी। इससे भगदड़ मच गई और महिला हाथ में चाकू लेकर एक बस में चढ़ गई।

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल महिला को शांत कराकर वहां से हटाया। तब जाकर जाम खुला। कुछ देर बाद महिला कालाढूंगी रोड में खंडेलवाल भवन के पास पहुंच गई।

वहां भी उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने दुकानों में पत्थर मारकर शीशे तक तोड़ डाले। पुलिस के पहुंचने पर उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजन उसके हाथ पांव बांधकर मानसिक अस्पताल ले गए।


कोतवाल आरएस मेहता के अनुसार महिला भीमताल क्षेत्र की है। फिलहाल उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला के पति के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed