{"_id":"58a89a504f1c1b5833d8944c","slug":"women-degree-college-employee-arrested-on-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डिग्री कॉलेज में बवाल करने पर कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डिग्री कॉलेज में बवाल करने पर कर्मचारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबी रोड स्थित महिला डिग्री कॉलेज में शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने कर्मचारी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक महिला कर्मचारी को पीटने के लिए जा रहा था। मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के थपलिया का मूल निवासी उपनलकर्मी मनोज सिंह बिष्ट महिला डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। शनिवार को कर्मचारी के हंगामा करने पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने हंगामा कर रहे उपनलकर्मी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि उपनलकर्मी शराब पीने के बाद हंगामा कर रहा था। मना करने पर वह एक महिला कर्मचारी से भिड़ गया। इस बारे में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि कर्मचारी नशे में था।
विज्ञापन
इसी कारण उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद शांति भंग की आशंका मेें गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।