{"_id":"0d9b93d5d5711279fda2867972440b14","slug":"woman-s-body-found-in-canal-killing-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडे नवाड़ स्थित नहर में सोमवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मुखानी पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास होगी। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया होगा।
सोमवार सुबह पांडे नवाड़ इलाके की नहर में महिला का शव दिखने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस के साथ सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया। नहर के दोनों तरफ झाड़ियां थी। इस कारण पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला।
महिला के सिर सहित दो स्थानों पर चोट के निशान थे। उसके सिर से खून भी बहा था। गले में सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य माला भी थी।
आशंका है कि महिला के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी।
थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मंगलसूत्र के अलावा महिला ने दूसरी माला भी पहनी थी। इस तरह की माला को महिलाएं वट सावित्री की पूजा के दिन पहनती हैं। यह नहर काठगोदाम से होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से निकली है।
विज्ञापन
इसी नहर का एक हिस्सा पांडे नवाड़ गया है। पुलिस का मानना है कि चोट नहर में टकराने पर भी लग सकती है। शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा। इसके बाद घाव के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन