फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   wife beaten with Wiper and batons , hospitalized

वाइपर और डंडे से पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

रामपुर रोड इंद्रप्रस्थ कालोनी में फार्मेसिस्ट ने वाइपर और डंडे से पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई के बाद भाग रहे पति को पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता है। इससे पहले भी पत्नी की गर्दन तोड़ चुका है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी नवीन चंद्र पांडे अल्मोड़ा में फार्मेसिस्ट है। बुधवार सुबह फार्मेसिस्ट की पत्नी मीना बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए गई थी। घर पहुंचने में पांच मिनट देर होने पर पति नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने मीना की वाइपर, डंडे और कुर्सी से पिटाई कर दी। महिला की चीख- पुकार सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। पिटाई के बाद पति स्कूटी स्टार्ट कर भाग रहा था। इसी बीच पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एवं पर्वतीय उत्थान समिति की अंजू बिष्ट, बाल विकास परियोजना की प्रियंका गोस्वामी, मानवाधिकार संगठन से जुड़े गोपाल भट्ट भी मौके पर पहुंच गए।

महिला संगठनों की पदाधिकारियों और पड़ोसियों ने फार्मेसिस्ट को टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से मीना के हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान उभर गए थे।


कोतवाल आर मेहता को महिला ने बताया कि उसका पति पंखा भी नहीं चलाने देता है। दो बार पहले भी वह उसे पीट चुका है। विवाद पुलिस तक पहुंचने के बाद उसने टीपीनगर पुलिस चौकी में माफीनामा दिया था।

कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed