फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vnkarmion attempt to crush the tractor

वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

Mon, 05 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के ज्वाला वन में अतिक्रमणकारियों ने फिर 4000 पौधे नष्ट कर जुताई कर डाली। मामले का खुलासा तब हुआ जब विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में गश्त के लिये पहुंचे।

विज्ञापन


विभागीय कर्मचारियों के मौके पर पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों उन्हें डराने धमकाने के साथ ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।

मामले में विभागीय कर्मचारियों ने बैलपड़ाव पुलिस चौकी में दो नामजद समेत डेढ़ दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी तहरीर में ज्वाला वन बीट रक्षक रामनगर रेंज सतीश कुमार ने कहा है कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे अपने साथी कर्मचारी सुंदर सिंह, सुरेंद्र असवाल, आनंद बल्लभ शर्मा के साथ आरक्षित वन ब्लाक ज्वाला वन के वन प्रबंध प्लाट संख्या 4 में गश्त करने गये थे।
विज्ञापन


जहां वर्ष 2014 में लगाये गये वृक्षों को काटकर छह ट्रैक्टर मय हैरो के जुताई कर रहे थे। उन्होंने बताया जैसे ही कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो हरी सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर, हरदेव पुत्र बहादुर सिंह निवासी शिवपुरी बाजपुर अपने साथ 15-20 लोगों को लेकर उन्हें लाठी डंडो से लैस होकर आए और उन्हें धमकाने के साथ ही ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुंदर सिंह ने बताया घटना की जानकारी देने पर एसडीओ बलवंत सिंह शाही, रामनगर रेंज के रेंजर बालम सिंह बिष्ट, रेंजर बैलपड़ाव जेपी डिमरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी अतिक्रमणकारियों से तीखी नोंकझोंक हुई।


वहीं बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज संजय बिजवाल ने बताया तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, सरकारी काम के बांधा डालना, प्लांटेशन नष्ट करना, ट्रैक्टर चढ़ाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed