फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   VII student suicide by consuming poison

सातवीं के छात्र ने जहर खाकर जान दी

Sun, 24 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 24 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिठौरिया नंबर एक में पढ़ाई के लिए डांटने पर सातवीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार को अपने घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिठौरिया नंबर एक निवासी देवीदत्त जोशी का पुत्र मोहित जोशी (12) ऊंचापुल स्थित नैनी विद्यापीठ में सातवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल से घर लौटा तो परिजनों ने पढ़ाई नहीं करने पर उसे डांट दिया।
विज्ञापन


किसी को आभास नहीं था कि मोहित डांटने पर इतना नाराज हो जाएगा। वह कमरे में गया और गेंहू में डालने वाली दवा खा ली। परिजनों ने दरवाजा खोला तो मोहित ने कहा कि उसने जहर खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि छात्र के पिता रोडवेज पोस्ट आफिस के पास चाय बेचते हैं। उनके दो पुत्रों में मोहित बड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed