फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle collision killed one person

वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 10 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन

 पंचायतघर ओलिबिया कालोनी के समीप रविवार शाम एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग निकला। लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से उसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के रिकू उदियार निवासी राम प्रसाद (50) अपने बेटे हरीश के साथ पंचायतघर के समीप रहते थे। रविवार शाम राम प्रसाद सामान खरीदने के लिए पैदल ओलिबिया कालोनी के समीप जा रहे थे। इस बीच उनको वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर राम प्रसाद के गिरते ही वाहन सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


लोगों ने राम प्रसाद को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टीपीनगर चौकी पुलिस इस मामले में वाहन को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है। इधर सोमवार को कैनाल रोड पर आईटेन कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि बाइक सवार जवाहर ज्योति निवासी सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed