फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uma murder : Police accused servant ascended handle

उमा हत्याकांड : आरोपी नौकर नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 03 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी उमा कंसल की हत्या का आरोपी नौकर संतोष 24 घंटे बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस नौकर की लोकेशन का पता लगाने के लिए गली-गली और रोड के सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने नौकर को भगाने में मदद तो नहीं की।

विज्ञापन


हीरानगर स्थित आवास में शुक्रवार को व्यवसायी पंकज कंसल की नौकरानी रीना पर उनके नौकर संतोष ने जानलेवा हमला कर दिया था। मालकिन के बीचबचाव के बाद नौकरानी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन


इस बीच नौकर संतोष ने व्यवसायी की पत्नी उमा कंसल पर भी चाकू और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। गंभीर रूप में उमा को बृजलाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नौकर के खिलाफ नामजद केस दर्ज होने के बाद एसएसपी ने फरार नौकर को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित कीं। पुलिस की एक टीम नौकर के गांव भ्याल में डेरा डाले हुए हैं। दो टीमें हीरानगर की गलियों के घरों और दुकानों में लगी सीसीटीवी से लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं।

एक टीम को संभावित स्थानों पर छापा मारने के लिए लगाया गया है। एक तकनीकी टीम सर्विलांस पर काम कर रही है, लेकिन अब तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस व्यवसायी के अन्य नौकरों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि नौकर को भगाने में भी कोई मदद कर सकता है। इस कारण कई संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।

निशंक और ठुकराल मिलने आए

दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी उमा कंसल के हत्या की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक राजकुमार ठुकराल हीरानगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने व्यवसायी परिवार को ढांढस बधाया और हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

 सनकी प्रवृत्ति का है  हत्यारोपी संतोष
दवा व्यवसायी की पत्नी उमा कंसल का हत्यारोपी नौकर संतोष सनकी प्रवृत्ति का है। नौकरानी रीना और संतोष के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर तकरार होती रहती थी। चर्चा है कि वह घर से भी कम ही निकलता था। शनिवार को व्यवसायी के घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

लोग संतोष के व्यवहार पर ही चर्चा कर रहे थे। दवा व्यवसायी पंकज के एक दोस्त ने बताया कि संतोष आर्या सनकी प्रवृत्ति का है। वह काम भी अपनी धुन में करता था। लेकिन नाराज होने पर वह पंकज के समझाने पर मान जाता था।  परिवार के लोगों का कहना है कि वह बाहर के लोगों से कम बातचीत करता था।


 दवा व्यवसायी पंकज और उनका बेटा प्रकस अपना कारोबार संभालते हैं।  संतोष की घर पर काम को लेकर बातचीत और तकरार रीना से ही होती थी। अब रीना यह नहीं बता रही है कि उसने संतोष की मालकिन से किन किन बातों की चुगली की थी। वारदात के दिन संतोष में इसी बात को लेकर गुस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed