{"_id":"2f38231dc1a3aeb25fb24b0f3cc25f3e","slug":"two-students-from-delhi-who-fled-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागकर हल्द्वानी पहुंचे दो छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से भागकर हल्द्वानी पहुंचे दो छात्र
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में झगड़ा करने के बाद भागकर दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे नाबालिग बच्चों को पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द कर दिया। दिल्ली महरोली निवासी आठवीं के दो छात्र सोमवार को अपने स्कूल न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन में पहुंचे। क्लास में उनका छात्रों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि टीचर के डांटने पर उन्होंने टीचर के साथ अभद्रता कर दी। स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों को स्कूल से निकाल दिया। दोनों घर पहुंचे और पैसे लेकर हल्द्वानी की बस में बैठ गये।
विज्ञापन
रात में हल्द्वानी पहुंचे, उनको अकेले देख पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर छात्रों ने भागकर आने की बात बताई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार शाम उनके परिजन हल्द्वानी पहुंचे। पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ।
विज्ञापन