फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two arrested, including the brother of former head

कार में आग लगाने के मामले में पूर्व प्रमुख के भाई समेत दो गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 24 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। पनचक्की तिराहे पर पुलिस बूथ के सामने कार से खींचकर बैंक कर्मी और उसके भाई की पिटाई करने और उनकी कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने रामगढ़ के पूर्व प्रमुख लाखन सिंह के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, गाड़ी में आग लगाने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शनिवार की रात पनचक्की तिराहे पर पुलिस बूथ के सामने दबंगों ने बेड़ी खत्ता दमुवाढुंगा निवासी बैंक कर्मी अशोक कुमार और उनके भाई को कार से खींचकर पीट दिया था। दबंगों ने उनकी कार पर आग भी  लगा दी थी। पुलिस बूथ में तैनात पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। घटना के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। 
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को बैंक कर्मी के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पनचक्की तिराहा निवासी पप्पू नेगी, महेंद्र नेगी, देवेंद्र मेहरा, बिज्जू कैड़ा, राकेश कार्की, सुनील नेगी और हेमू समेत सात लोगों पर एससी एसटी एक्ट, धारा 504, 435 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आरएस हयांकी और काठगोदाम के प्रभारी थाना प्रभारी मनोहर सिंह पांगती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पप्पू नेगी और देवेंद्र मेहरा को पनचक्की तिराहे के समीप स्थित रामगढ़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख के कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी यशवंत सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी पप्पू नेगी पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी का भाई बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


हल्द्वानी। शनिवार की रात पनचक्की तिराहे पर हुई घटना के मामले में आरोपी पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर उनके कार्यालय में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार देवेंद्र मेहरा की ओर से दी गई तहरीर में उन्होंने अज्ञात लोगों पर उनके कार्यालय में आकर तोड़फोड़ करने, उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। 

 

 

   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed