{"_id":"d7d3079c2b8afa9eafb6a1efe92e1109","slug":"tire-agency-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर एजेंसी में सेंध, सीसीटीवी में दो चेहरे कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर एजेंसी में सेंध, सीसीटीवी में दो चेहरे कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर स्थित बिष्ट टायर एजेंसी में रविवार तड़के सेंध मारकर चोरों ने कैश बाक्स से पांच हजार रुपए, मोबाइल और हवा भरने की मशीन चुरा ली। सुबह जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दो नकाबपोश नजर आए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा निवासी कुंदन सिंह बिष्ट की टीपीनगर में टायर की एजेंसी है। रविवार तड़के चोर पीछे से सीढ़ी लगाकर एजेंसी की छत पर चढ़े, जहां से सीढ़ी से उतरकर नीचे दुकान में घुसे। उन्होंने दुकान में रखे कैश बाक्स से पांच हजार रुपए, मोबाइल और हवा भरने की मशीन चुरा ली। सुबह दुकानदार ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी की जांच से पता चला कि दुकान में दो चोर तड़के चार से सात बजे तक अंदर घुसे थे। दोनों के चेहरे पर नकाब था। पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि घटना को किसी करीबी कर्मचारी ने किया है जो छत के रास्ते और दुकान की स्थिति के बारे में अच्छी तरह जानता था।
विज्ञापन