फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three guilty in land grab case

एनआरआई की जमीन हड़पने मामले में तीन दोषी

Mon, 23 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 23 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

एनआरआई रमेश चंद्र कर्नाटक की बिठौरिया नंबर एक में स्थित विवादित जमीन के मामले में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली के एसएसआई ने जांच की, जिसमें पाया कि केयरटेकर ने अवैध ढंग से जमीन को अपनी पुत्रवधू के नाम रजिस्ट्री कर दी है। इस मामले में एसएसआई ने केयरटेकर, उसके पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की संस्तुति की है। जांच से पहले केयरटेकर की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के बसंतकुंज निवासी प्रमोद कुमार पंत ने एसएसपी सेंथिल अबुदई को बिठौरिया नंबर की  जमीन के मामले में 13 अक्तूबर 2014 को प्रार्थना पत्र भेजा था। बताया कि उसके मामा रमेश चंद्र कर्नाटक बिठौरिया से पेरिस (फ्रांस) में बस गए हैं। उन्होंने अपनी भूमिधरी 32 बीघा 17 बिस्वां जमीन को बिठौरिया के रहने वाले गौरीदत्त जोशी को केयरटेकर के तौर पर दी थी। गौरीदत्त की मंशा खराब देखते हुए रमेश चंद्र कर्नाटक ने भांजे प्रमोद कुमार पंत को 1988 में जमीन का पावर आफ अटार्नी बना दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस जमीन को अवैध तरीके से गौरीदत्त जोशी ने 1991 में अपनी पुत्रवधू भगवती जोशी पत्नी कमल कुमार जोशी के नाम रजिस्ट्री बैनामा कर दिया। एसएसआई एनबी भट्ट ने शिकायतकर्ता के आरोप को सही पाया। उन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में प्रथमदृष्ट्या गौरीदत्त जोशी, उनके पुत्र कमल जोशी और पुत्रवधू के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत कार्य करने का जुर्म पाया है। एसएसआई ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई करने को अनुरोध भेजा है। इस मामले में कुछ साल पहले भी एक दरोगा पर जांच के दौरान गंभीर आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed