{"_id":"f21ed4f7f955a067c25d845c6b8da014","slug":"theft-of-three-hundred-thousand-eight-hundred-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी तीन लाख की, आठ सौ में खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी तीन लाख की, आठ सौ में खुलासा
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा शोरूम में हुई चोरी का तीन दिन में खुलासा कर पुलिस जहां अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं पीड़ित शोरूम स्वामी इस खुलासे को मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि शोरूम से तीन लाख रुपये की चोरी हुई है, लेकिन पुलिस केवल आठ सौ रुपये बरामद कर खुलासे का दावा कर रही है।
पुलिस ने चोरों से आठ सौ रुपये की नकदी समेत बाइक की आठ बैटरिया बरामद की है। वहीं खुलासे से खुश एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बुधवार को कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को हरजिंदर सिंह जौहल निवासी जौहल इंटरप्राइजेज शिवलालपुर पांडे के होंडा शोरूम का रोशनदान तोड़कर चोर अंदर घुसे।
विज्ञापन
चोर तीन लाख रुपये और स्पेयर पार्ट्स चुरा कर ले गए थे। इस संबंध में हरजिंदर सिंह की तहरीर पर आईपीसी की धारा 457, 380, 427 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ ने बताया बुधवार सुबह मुखबिर ने बताया कि शोरूम में जिन लोगों ने चोरी की है, वे चोरपानी में ईटों के ढेर के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं।
पुलिस ने मौके से पांच चोर नईम उर्फ शानू, शमीखान उर्फ समीर, फुरकान उर्फ अईया निवासी रेलवे कालोनी, ओम सिंह सैनी उर्फ बिहारी निवासी मंडी कालौनी शिवलालपुर और एक नाबालिग को पकड़ा। इनके कब्जे से आठ सौ रुपये की नकदी और आठ बैटरियां बरामद हुई।
पकड़ा गया नईम उर्फ शानू पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। वहीं, नाबालिग दो बार चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस टीम में एसआई कश्मीर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, एजाज अहमद, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
पुलिस ने सभी चोरों पर सभी धाराओं में 411 की बढ़ोत्तरी की है। सभी चोरों को बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।
होंडा के शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने तो खुलासा कर दिया, लेकिन इस खुलासे से शोरूम स्वामी हरजिंदर सिंह जौहल नाखुश दिखे। उनका कहना है कि मेरे शोरूम से तीन लाख रुपये समेत स्पेयर पार्ट्स चोरी हुए।
इसमें से पुलिस ने चोरों को पकड़ आठ सौ रुपये और आठ बैटरी बरामद की है। उनका कहना है कि तीन लाख नकदी चोरी हुई जो पुलिस आठ सौ रुपये ही दिखा रही है।