{"_id":"c728f0c9a422cc57a92d5bbce28ad86c","slug":"theft-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त करती रही, चोर चार लाख ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त करती रही, चोर चार लाख ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमहल में पुलिस गश्त करती रही और चोर सड़क से सटे केआर ग्लास एंड प्लाइवुड के शोरूम में घुसकर चार लाख रुपए उड़ा ले गए। कुल तीन मिनट के अंदर चोरों ने चोरी की और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर टार्च लेकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ है। पुलिस जांच में आया है कि चोरों ने फुट पंप जैक की मदद से शटर उठाया है।
विज्ञापन
जीबी पंत मार्ग तिकोनिया निवासी रजत कुमार गर्ग की शीशमहल में रोड से सटकर केआर ग्लास एंड प्लाइवुड का शोरूम है। रविवार सुबह मालिक के साथ कर्मचारी आए तो शटर खुला था। अंदर कैश बाक्स में पैसे नहीं थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, थानाध्यक्ष नरेश चौहान मौके पर पहुंचे। शोरूम के सीसी टीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक चोर टार्च लेकर चार बजकर 56 मिनट पर अंदर घुसा। उसने कैश बाक्स खोलकर चार लाख रुपए की गड्डियां निकाली।
विज्ञापन
टेबल पर रखने के बाद एक अन्य दराज से रुमाल निकाला और रुपए उसमें बांधकर चार बजकर 59 मिनट पर बाहर निकल गया। सीसी टीवी में चोर का चेहरा कैद नहीं हो सका। वह टीशर्ट के साथ पैंट पहने था। कुल तीन मिनट ही वह अंदर रहा। शोरूम के मालिक रजत कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार शाम को ही एक पार्टी से पैसा मिला था। उन्होंने पैसा कैश बाक्स में रख दिया और घर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चोरों की संख्या तीन होगी। शटर फुट पंप जैक से उठाया गया है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली के एसएसआई एनबी भट्ट का कहना है कि जोनल चेकिंग में शीशमहल के सिपाही गश्त करते हुए पाए गए थे।