फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The young man made a seven-year-old boy raped

युवक ने सात साल के बालक को बनाया हवस का शिकार

Sun, 13 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 13 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में 23 वर्षीय युवक ने शनिवार की शाम अपने ही गांव के सात साल के बालक को हवस का शिकार बना लिया। किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजन घायलवस्था में बालक को लेकर देर रात ओखलकांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


विकासखंड के एक गांव में शनिवार को विवाह समारोह था, जहां सात वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ गया था। बताया जाता है कि शाम पांच बजे गांव का ही 23 वर्षीय युवक विवाह समारोह में पहुंचा और वहां से बालक को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया।
विज्ञापन


वहां उसने उससे अनैतिक कृत्य किया। इस दौरान बालक के साथी भी मौके पर पहुंच गए। साथियों ने मामले की जानकारी बालक के परिजनों को दी, जिससे वे तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन रात आठ बजे बालक को इलाज के लिए ओखलकांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोर को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने फोन पर मामले की जानकारी संबंधित पट्टी पटवारी को दे दी है।


इस संबंध धारी के उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित पटवारी को पीड़ित पक्ष के साथ हल्द्वानी भेजा गया है, ताकि सुशीला तिवारी अस्पताल में किशोर का उचित इलाज कराया जा सके। उन्होंने बताया मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed