फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The son of a father from him sank

बाप ने नाम कमाया तो बेटे ने डुबोया

Mon, 02 Mar 2015 01:44 AM IST
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 02 Mar 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी के आरोप में फरार फैक्ट्री संचालक परविंदर उर्फ मनमीत के पिता सुरजीत सिंह हल्द्वानी के नामी बाडी बिल्डर हैं। फैक्ट्री के कर्मचारी हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू की गिरफ्तारी के बाद परविंदर अंडर ग्राउंड हो गया है। इस खुलासे से सुरजीत सिंह को बड़ा धक्का लगा है। परविंदर की पत्नी का कहना है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। 

विज्ञापन


तिकोनिया गुरुतेग बहादुर गली में रहने वाले सुरजीत सिंह बॉडी बिल्डर एसोसिएशन से जुड़े हैं। कुछ सालों पहले तक मटर गली में उनकी मिठाई की दुकान थी। परविंदर सिंह अपने पिता के साथ मिठाई की दुकान में ही बैठता था। दुकान बंद करने के बाद परविंदर सिंह ने रुद्रपुर में दवा बनाने वाली कंपनी खोल ली। वह रुद्रपुर में ही रहने लगा। फैक्ट्री में पिछले कई महीनों से काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


परविंदर की पत्नी के मुताबिक उन्हें मीडिया के माध्यम से कंपनी कर्मचारियों के पकड़े जाने और परविंदर के फरारी की जानकारी मिली है। इसके बाद घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदारों और आस पड़ोसियों की भीड़ लगी है, जबकि सुरजीत सिंह घर पर नहीं हैं। पत्नी का कहना है कि उनके पति को फंसाने की यह साजिश है। जहां तक हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू का सवाल है वह छह सालों से काम करता है। उसे कभी कोई गलत धंधा नहीं करते नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed