{"_id":"57daf4f94f1c1bd949d47c54","slug":"the-recovery-of-the-missing-schoolgirl-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":" लापता छात्रा की बरामदगी को हाइवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा की बरामदगी को हाइवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो हल्दूचौड़
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
हाइवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व घर से स्कूल के लिए गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली मेे गुमशुदगी दर्ज करा दी है, लेकिन अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामला तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने 24 घंटे की मोहलत मांगी। तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
बेरीपड़ाव के दुर्गापालपुर परमा निवासी गोविंद लाल की बेटी 12 सितंबर को घर से स्कूल गई, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक 11वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि छात्रा घर से स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने की बात कहकर निकली थी। परिजनों द्वारा छानबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल न निकलने पर पुलिस ने एक दिन की मोहलत मांगते हुए छात्रा का पता लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, छात्रा के परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने गुमशुदगी दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर छात्रा की बरामदगी नहीं किए जाने पर सड़क पर अनिश्चितकालीन जाम लगाया जाएगा। उधर, विद्यालय प्रबंधक गौरव पाठक का कहना है कि छात्रा चार सितंबर से ही स्कूल से अनुपस्थित चल रही है।