{"_id":"597902c44f1c1b78528b46bf","slug":"the-man-has-done-wrong-with-the-landlord-s-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
rape demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक पॉश इलाके में किराये के घर में रह रहे एक कंपनी के मैनेजर ने मकान मालिक की नौवीं में पढ़ने वाली बेटी से दुष्कर्म कर दिया। घर वालों को इसकी भनक तब लगी जब गर्भ ठहरने पर उसने गर्भनिरोधक गोली खाने की सलाह दे डाली। घर वालों ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
छात्रा के घर में मथुरा के कान्हा माखन वाटिका निवासी नरेश कुमार सिसौदिया छह महीने से किराया का कमरा लेकर रह रहा है। वह सैम इंडिया बिल्ड वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर है। छात्रा की मां नहीं है। वह अपनी मुंहबोली मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
मुंहबोली मां ने पुलिस को बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने बेटी से नजदीकियां बनाई और यौन शोषण करता रहा। गर्भ ठहरने पर उसने छात्रा को गर्भ निरोधक गोलियां खाने की सलाह दे दी। इस बात की जानकारी परिवार वालों को हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एमएस दसौनी ने तहरीर के आधार पर नरेश के खिलाफ धारा 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।