फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The guide bodies

नैनीझील से गाइड का शव बरामद

Sun, 24 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 24 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
The guide bodies

तल्लीताल थाना पुलिस ने शनिवार सुबह नैनीझील से एक होटल गाइड का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए हैं। परिजन उसकी आत्महत्या पर आश्चर्य जता रहे थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह तल्लीताल थाने को नैनीझील के ठंडी सड़क से लगी झील में शव मिलने की सूचना मिली। 6.30 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसकी शिनाख्त टांडा मटेला अल्मोड़ा निवासी सुरेश राम (41) पुत्र बिशन राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरेश की दो पुत्रियां प्रीति एवं शिवानी विवाहित हैं, जबकि पंकज (18) एवं प्रियंका (9) मां के साथ गांव मेें रहते हैं। सुरेश यहां जू रोड स्थित नंदा देवी गेस्ट हाउस में बतौर गाइड पर्यटक भेजकर अपनी आजीविका चला रहे थे। पंकज ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे एवं सायं 6.30 बजे उसकी पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। सुबह 6.30 बजे उन्हें यह सूचना मिली। उनका कहना है कि पिता का न ही घर में कोई विवाद है और न ही यहां। ऐसे में उनकी मृत्यु से परिजन आश्चर्यचकित हैं। रविवार को अल्मोड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed