{"_id":"38fb01af5daaf1fd2f7328c5165dda5e","slug":"the-administration-of-kmvn-cut-rc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने काटी केएमवीएन की आरसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने काटी केएमवीएन की आरसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन और उपखनिज भंडारण के मामले में जिला प्रशासन ने शनिवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम समेत 8 लोगों की 99 लाख 93 हजार 350 रुपए की आरसी काट दी है। 20 अगस्त 2013 को सात लोगों जबकि 2 जून 2014 निगम को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इतना लंबा समय बीतने के बावजूद किसी ने धनराशि जमा नहीं कराई। सबसे ज्यादा 59 लाख 65 हजार रुपए केएमवीएन से वसूल किए जाने हैं।
विज्ञापन
‘अवैध खनन परिवहन भंडारण का निवारण नियमावली-2005’ के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन और उसका अनधिकृत रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जिसमें संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाते हैं और वसूली न होने पर आरसी काटी जाती है।
विज्ञापन
बीते वर्षों में तत्कालीन अधिकारियों की ओर से भी खनन और भंडारण क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने बताया नोटिस के बावजूद धनराशि जमा न करने पर आरसी काटी गई है।
विज्ञापन
इनकी कटी आरसी
केएमवीएन 5965000
अफसर हुसैन 472300
मो. इरफान 580300
असत सकलानी 538900
दीप चंद्र जोशी 610000
दिग्विजय सिंह 781000
पंकज वार्ष्णेय 396250
फसाहत हुसैन 649600