{"_id":"ccb1019434acf0e7522cfd27928c5724","slug":"teenager-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत तीन युवकों ने किशोरी से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत तीन युवकों ने किशोरी से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरना चौराहे में मंगलवार शाम शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने एक किशोरी से अभद्रता की। इस पर किशोरी के भाई ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई लगा दी। तीनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब छह बजे शराब के नशे में धुत तीन युवक खैरना चौराहे में हंगामा काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक 12 वर्षीय किशोरी से अभद्रता शुरू कर दी। किशोरी के साथ मौजूद उसके भाई ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई लगा दी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गए सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और पूरन सिंह सभी निवासी भुजान अल्मोड़ा का 81 पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन