फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxis brushes

हादसे में एक ही परिवार के पांच घायल

Wed, 13 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 13 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Taxis brushes

नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में नारायण नगर के पास दो टैक्सियों की भिड़ंत से पांच पर्यटक घायल हो गए। घायल सभी पर्यटक एक ही परिवार के बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे आइटेन कार (टैक्सी) सीएच 01 एबी 1948 में सवार चंडीगढ़ के पर्यटक नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। वहीं, कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रही टैक्सी डीएल 7 सी 9209 से नारायण नगर के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में आइटेन में सवार पांच पर्यटक प्रमोद (51), उनकी पत्नी सरोज 48, पुत्र प्रशांत (27), सागर (25) और सरोज की बहन ऊषा (61) घायल हो गए, जबकि नैनीताल आ रहे वाहन सवारों को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल प्रमोद और ऊषा को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। घायल सरोज ने बताया कि वह मूलरूप से मथरोवाला देहरादून के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनके पति चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। पूरा परिवार चंडीगढ़ रहता है। वह बेटी की शादी के लिए हल्द्वानी आए थे। सुबह बारात की विदाई के बाद नौ बजे घूमने नैनीताल आए थे। नैनीताल से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed