फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tavera and bus collide, three injured

टवेरा और बस की टक्कर, तीन घायल

Fri, 20 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Fri, 20 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tavera and bus collide, three injured

शादी का लगन लेकर बहेड़ी (बरेली) जा रहे टवेरा कार में सवार लोगों की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में टवेेरा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा है।

विज्ञापन


दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी डोरालाल बृहस्पतिवार शाम को बेटी के लगन के लिए टवेरा यूए 05-5425 से परिवार समेत बहेड़ी (बरेली) जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे सुभाष नगर चेकपोस्ट पर सामने से आ रही भवाली डिपो की बस यूए 07 एम8605 से टवेरा की टक्कर हो गई। हादसे में टवेरा चालक राजेंद्र प्रसाद निवासी हरिपुरा हल्द्वानी, सुमित शर्मा (हल्द्वानी) और रमेश चंद्र (हल्द्वानी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों वाहनों में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से तीनों घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed