फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sun shooter's house firing panic

रवि शूटर के घर फायरिंग से दहशत

Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sun shooter's house firing panic
9 एमएम पिस्टल

वैलेजॉली लॉज में रहने वाले गुंडा एक्ट के आरोपी रवि आर्या उर्फ रवि शूटर के घर शुक्रवार की रात फायरिंग की गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। एक गोली दरवाजे को छेद करते हुए निकल गई। मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


रवि के घर वालों ने विरोधी गैंग के लोगों पर फायरिंग कर आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
रवि आर्या के भाई दीपांशु आर्या ने बताया कि घटना के समय उसका भाई घर मौजूद नहीं था। घर में सिर्फ भाई, बहन और मां मौजूद थीं। आरोप है कि छह लोगों ने घर में खिड़की के रास्ते से गोलियां चलाई। गोली दरवाजे को छेद करते हुए निकल गई। आरोप है कि दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी और मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे घबराए परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि खोखा 315 बोर की कारतूस का है।

दीपांशु की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वीरेंद्र बोरा, सुमित बिष्ट, संकेत वर्मा, दिनेश उर्फ दयाशंकर, भारत भूषण उर्फ भानू, शुभम शर्मा के खिलाफ धारा 34, 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


आरोपियों में अधिकतर गुंडा एक्ट के आरोपी हैं। सुमित बिष्ट और उसके माता-पिता का आरोप है कि रात में तीन दिन से घर के बाहर हवाई फायरिंग हो रही है। 

कानून तोड़ने की इजाजत नहीं

कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि बदमाश चाहे किसी गैंग से जुड़ा हो वह पुलिस से बच नहीं पाएगा। किसी को क्षेत्र में कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। खुलेआम घूम रहे बदमाश जल्द सलाखों के अंदर नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed