सूखाश्रोत नाले में बही शिक्षिका, पति ने बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापिका फहमिना सिद्दीकी अपने पति दानिश सिद्दीकी के साथ बाइक से रामनगर लौट रही थीं।
सूखाश्रोत नाला पार करते समय तेज बहाव में बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे दानिश सिद्दीकी तो बच गए, लेकिन फहमिना तेज बहाव में बह गईं।
यह देख उनके पति ने नाले में छलांग लगा दी और 100 मीटर दूर जाकर पत्नी को बचा लिया। प्रधानाध्यापिका के हाथ से प्रबंधन समिति का रजिस्टर, विद्यालय अनुदान रजिस्टर, वाउचर फाइल सहित कई जरूरी कागजात पानी में बह गये।
पर्स पेड़ की जड़ में अटका मिला। इस बीच सूचना पर एसआई आरसी डोढ़ियाल, महेंद्र सिराड़ी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाले में बही बाइक को निकाला। प्रधानाध्यापिका ने घटना की तहरीर भी कोतवाली पुलिस को सौंपी है।