फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   So the murderer fled Tempo

तो क्या टेंपो से भाग गए कातिल

Mon, 06 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 06 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन

तीनपानी खटिक फार्म निवासी चौकीदार सतपाल शर्मा (65) की हत्या कई सवाल छोड़ गई है। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर हमेशा दो टेंपो खड़े रहते थे, लेकिन घटना के बाद सिर्फ एक ही टेंपो खड़ा पाया गया। आखिर दूसरा टेंपो कहां गया। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या हत्या करने के बाद कातिल टेंपो से फरार हो गए। कातिलों की गर्दन तक पहुंचने के लिए पुलिस अब इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, चौकीदार के बेटे राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को चौकीदार सतपाल शर्मा की बरेली रोड तीनपानी स्थित एक वाहन शोरूम के बाहर ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से खून से सना बांस का टुकड़ा, ईंट, पत्थर बरामद किए। शनिवार को ही चौकीदार का राजपुरा स्थित श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चौकीदार की पत्नी सुशीला का रोते-रोते बुरा हाल था। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन


वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद देर रात सीओ राजेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने चौकीदार के चारों बेटों और बेटी के बयान लिए। एक बेटे ने बताया कि शोरूम के बाहर गली में जाने वाली सड़क पर दो टेंपो रात में खड़े होते थे। हत्या के बाद सिर्फ एक ही टेंपो खड़ा पाया गया। आशंका है कि घटना के बाद टेंपो से हमलावर फरार हो गए, जिस समय (सुबह चार-पांच बजे के बीच) घटना होने की आशंका जताई जा रही है, उस समय आंधी चल रही थी। शायद हत्याराें ने इसका भी फायदा उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी चौकन्ना रहता था सतपाल
कोतवाली के एसएसआई एनबी भट्ट का कहना है कि उम्र के आखिरी पड़ाव में भी चौकीदार सतपाल शर्मा काफी चौकन्ना रहता था। जब भी वह गश्त पर निकलते थे तो चौकीदार की सीटी बज जाती थी। वह काफी व्यावहारिक भी था। इसी कारण उससे रंजिश का सवाल ही नहीं उठता। आशंका है कि किसी के गलत काम को उसने देख लिया होगा। टोकाटाकी ही घटना की मुख्य वजह हो सकती है। कातिलों ने काफी गुस्से में लगातार कई वार किए हैं। नशेड़ियों के भी इस घटना में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed