{"_id":"30d189afb5a325bdc8c1d4e6af2a6f18","slug":"snibajar-rebelled-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिबाजार में बलवा, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शनिबाजार में बलवा, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिबाजार में खरीदा हुआ कपड़ा बदलने को लेकर हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। बेस अस्पताल पहुंचने पर भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान एक पक्ष ने कुर्सी और टेबल पलट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
घायल दुकानदारों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान में लूटपाट किया है। पुलिस ने लूट के आरोप को मनगढंत बताया है।
पप्पू का बगीचा निवासी सफदर खान का पुत्र तासीब अपनी मां सलमा के साथ शनि बाजार में कैबरी खरीदने के लिए गया था।
उसने संतोष की दुकान से 220 रुपये में कैपरी खरीदा लेकिन कैपरी फटी होने के कारण वह उसे बदलने के लिए दुकान पर गया। कपड़ा बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विवाद इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के बीच सरिया, हथौड़े और राड, डंडे चलने लगे। एक दूसरे पर हमले में शनिबाजार के दुकानदार लाइन नंबर 16 निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र इकबाल, इंद्रानगर निवासी संतोष कुमार और उसका बड़ा भाई राजू साहू, दूसरे पक्ष से तासीब, सलमा सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों पक्ष मेडिकल मुआयना करने के लिए बेस अस्पताल पहुंचे। यहां भी दोनों पक्ष आमने सामने होने पर भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मारने के लिए टेबल और कुर्सी का सहारा लिया।
अस्पताल में हंगामा होने पर डाक्टर ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इस बीच मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया।
दुकानदार इरफान का आरोप था कि उसकी दुकान से 25 हजार और संतोष की दुकान से 12 हजार रुपये भी लूटे गए हैं। पुलिस ने सफदर और उसके बेटे तासीब को हिरासत में ले लिया है।