{"_id":"98ce0f33aad3764270a1e8dc74c844f3","slug":"sidkul-strangulation-murder-of-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल कर्मी की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिडकुल कर्मी की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले घर से ड्यूटी के लिए निकले युवक की लाश बृजवासी स्कूल के मैदान में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन और हाथ में कटे के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मुखानी पुलिस का मानना है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक का मोबाइल भी गायब है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले हुए सड़क हादसे के बाद उसके परिवार को कुछ लोगों ने धमकी दी थी। पुलिस इस आरोप पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवपुरम फेस -2 निवासी अशोक पंत (35) सिडकुल स्थित एपीसी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। शाम को घर नहीं लौटने पर अशोक की पत्नी दीपा ने फोन पर उससे बात की और रविवार रात आठ बजे तक वह मोबाइल से परिवार के संपर्क में था। उसने रात घर लौटने का वादा किया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह भरतपुर नंबर एक के ग्रामीणों ने बृजवासी स्कूल के समीप मैदान में युवक की लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की जांच पड़ताल की तो पता चला लाश शिवपुरम निवासी अशोक पंत की है।
पुलिस की सूचना पर अशोक के भाई हेमचंद्र पंत ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि मौके पर बीयर की बोतलें पड़ी थी। अशोक के गले और हाथ पर कटे के निशान थे। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि अशोक की गला दबाकर हत्या की गई है।
हेमचंद्र पंत ने बताया कि उसका भाई डेढ़ साल पहले बाइक हादसे में घायल हो गया था और एक व्यक्ति की इसमें मौत हुई थी। इस हादसे के बाद कुछ लोगों ने उसके परिवार को धमकी दी थी। उसने यह भी बताया कि उसका भाई शराब नहीं पीता था।
अशोक की एक बेटी दीक्षिता (06) है। अशोक का परिवार मूलरूप से बागेश्वर का रहने वाला है। उसके बड़े गिरीश चंद्र पंत की 1996 में मौत होने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी।
अशोक पंत के परिजनों का कहना है शनिवार को वह ड्यूटी के लिए निकला था। चौकी प्रभारी ललित जोशी ने
छानबीन की तो पता चला कि अशोक आफिस नहीं गया था।
पिछले तीन दिन से वह गैरहाजिर चल रहा था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अशोक आखिर कहां कहा गया था। उसके साथ कौन कौन दोस्त घूम रहे थे। इस मामले में पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।