फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shot and killed

घर से बुलाया और चचेरे भाई को मार दी गोली

Fri, 22 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Fri, 22 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shot and killed

रामगढ़ ब्लाक के सिमालय रैक्वाल के तोक डेलकूना गांव में बीती रात्रि दो युवकों ने अपने चचेरे भाई को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


तोक डेलकूना गांव निवासी माधवी देवी पत्नी स्व.भूपेंद्र सिंह ने मल्ली कुटौली के पट्टी पटवारी को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार रात साढ़े दस बजे तोक डेलकूना निवासी चंदू नेगी उर्फ चंद्रशेखर और धीरज नेगी पुत्र मोहन सिंह उनके घर पहुंचे। कहा गया कि धीरज नेगी के हाथ में बंदूक और चंदू नेगी के हाथ में रिवाल्वर थी। माधवी देवी का कहना है कि उक्त दोनों ने उनके बेटे विनोद को बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इसी दौरान चंदू ने रिवाल्वर से विनोद को दो गोली मार दी।
विज्ञापन


माधवी देवी के अनुसार जब उन्होंने हल्ला किया तो दोनों लोग वहां से भाग गए। बाद में गंभीर रूप से घायल विनोद को उसके भाई इंदर एवं अन्य लोगों ने एंबुलेंस 108 से रामगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। माधवी देवी की तहरीर के आधार पर मल्ली कुटौली के पटवारी ने चंदू नेगी और धीरज नेगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटवारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन जायदाद को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है और बीती रात की घटना भी इसे लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नाली जमीन को लेकर है विवाद
सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती विनोद नेगी का आपरेशन कर डाक्टरों ने उसके बाएं जांघ से गोली निकाल ली है। युवक का कहना कि गोली उसे ताऊ के बेटे चंदू की लाइसेंसी पिस्टल से लगी है। दोनों के बीच पांच नाली चार मुट्ठी जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। ठेकेदारी का काम करने वाला चंदू काफी दबंग है। वह पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार है। इससे पहले भी वह कई बार धमकाने के लिए पिस्टल चमका चुका है, लेकिन उसने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। बुधवार रात उसने पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। उधर, विनोद से पूछताछ करने के लिए अस्पताल में एलआईयू के दो सब इंस्पेक्टर भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed