फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   rape

शादी का झांसा देकर सात माह तक दुराचार

Wed, 21 Jan 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 21 Jan 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
rape

अल्मोड़ा जिले की तथा वर्तमान में दिल्ली निवासी युवती ने द्वाराहाट के एसबीआई शाखा प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर सात माह तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई थी और यह एफआईआर बुधवार को नैनीताल पुलिस को मिली है।

विज्ञापन


युवती ने एफआईआर में लिखा है कि 2014 में वह एक तकनीकी संस्थान में अध्ययन कर रही थी। इसी दौरान बैंक में कार्य से जाने पर उसकी मुलाकात बैंक प्रबंधक संजय सिंह धौनी से हुई, जिसके बाद मुलाकात दोस्ती और फिर उससे आगे बढ़ गई। आरोप लगाया कि संजय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


वह उसे नैनीताल स्थित एसबीआई गेस्ट हाउस, कार्बेट, पंगूट और दिल्ली भी ले गया। बीते वर्ष 12 अप्रैल से 11 नवंबर तक उसने कई बार उसके साथ दुराचार किया। कई बार नशे की हालत में उसकी मर्जी के बगैर उससे दुराचार किया। बाद में पता चला कि संजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर को मामले की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई गई। दुराचार की पहली घटना नैनीताल एसबीआई गेस्ट हाउस में होने के कारण दिल्ली पुलिस की ओर से मामले को नैनीताल हस्तांतरित किया गया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 328 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed