{"_id":"27db160209f415992b515f9ef5eb3041","slug":"q-polythene-seized-three-and-a-half-75-thousand-penalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 75 हजार जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 75 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को एक गोदाम पर छापा मारकर साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त की गई। व्यापारी पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान ले जाने पर दो अन्य लोगों से भी पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम एसएस जंगपांगी, नगर पालिका के ईओ मनोज दास और पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी बीके जोशी ने बजाजा लाइन स्थित रंजन कुमार के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में बड़ी मात्रा में कट्टों में भरी पॉलीथिन जब्त की गई। इसका वजन साढ़े तीन क्विंटल था। टीम ने व्यापारी रंजन पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा टीम ने दो अन्य लोगों को पॉलीथिन में सामान ले जाते पकड़ा। पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना वसूलने के बाद कड़ी हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन